सिद्धू कान्हू का जीवनी, चांद और भैरव | Sidhu Kahnu biography in hindi

सिद्धू कान्हू का जीवन परिचय, निबंध

तो आज मैं आपको झारखंड के महान और झारखंड में हुए सन् 1857 के संथाल विद्रोह के जनक और नायक सिद्धूकान्हू जी के बारे बताऊँगा। सिद्धू और कान्हू दो थे, बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि झारखंड में कितने क्रांतिकारी थे। जिन्होंने झारखंड के लिए और झारखंड से अंग्रेजों को भगाने के लिए कितना संघर्ष किये और अपना बलिदान दिए। न जाने कितने परिवारो ने अपने वीर पुत्रों को खोया। तो आज हम‌ इन्हीं में से एक ही परिवार के चार भाइयों के बारे में जानेंगे। किस तरह इन चार भाइयों सिद्धू, कान्हू

और उनके भाई चांद और भैरव ने झारखंड में हुए 1857 की लड़ाई में अंग्रेजो के साथ बगैर डर भय का निडर होकर सामना किया। झारखंड में हुए 1857 का विद्रोह में सिद्धू-कान्हू और उनके भाई चांद और भैरव का बहुत बड़ा योगदान रहा।

तो आज मैं आपको सिद्धू कान्हू और उनके भाई चांद और भैरव के बारे में बताएंगे। कि उन्होंने झारखंड में हुए 1857 विद्रोह में किस तरह संघर्ष कर अंग्रेजों को भगाने का प्रयास किया और सफल भी हुए। और साथ में जानेंगे उनके परिवार के बारे में कि कौन कौन थे उनके परिवार में और उनका भी योगदान के बारे में जानेंगे। सबसे पहले उनके जन्म और परिवार के बारे जानेंगे।

Sidhu Kahnu biography in hindi

सिद्धू का पूरा नामसिद्धू मुर्मू
कान्हू का पूरा नाम कान्हू मुर्मू
सिद्धू मुर्मू का जन्म सन् 1815 ईस्वी में
कान्हू मुर्मू का जन्म सन् 1820 ईसवी में
सिद्धू मुर्मू का जन्म स्थान साहेबगंज जिला बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह नामक गांव में
सिद्धू मुर्मू का उम्र 40 साल
सिद्धू मुर्मू के पिता का नाम चुन्नी मांझी
सिद्धू मुर्मू के माता का नाम
सिद्धू मुर्मू के भाई का नाम कान्हू, चांद और भैरव
सिद्धू मुर्मू की बहन का नाम फूलों मुर्मू और झानों मुर्मू
सिद्धू मुर्मू कि पत्नी का नामसुमी मुर्मू
सिद्धू मुर्मू की मृत्यु, पुण्यतिथिअगस्त 1855

सिद्धू – कान्हू का जन्म वा परिवार ( Sidhu Kanhu Birth & Family)

सिद्धू का पूरा नाम सिद्धू मुर्मू था कान्हू का पूरा नाम कान्हू मुर्मू था। सिद्धू मुर्मू का जन्म झारखंड राज्य के संथाल परगना प्रमंडल के साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह नामक गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में सन् 1815 ईस्वी में हुआ था। और कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ईसवी में हुआ था। सिद्धू कान्हू कुल 6 भाई-बहन थे। जिसमें सिद्धू बड़ा भाई था। बाकी के दो भाई चांद और भैरव थे, चांद का जन्म 1825 ईस्वी में हुआ था। और भैरव का जन्म 1835 ईसवी में हुआ था। उनकी दो बहने भी थी जिनका नाम फूलों मुर्मू और दूसरी बहन का नाम झानों मुर्मू था। सिद्धू कान्हू के पिता का नाम चुन्नी मांझी था। जो आंदोलन के दरमियान शहीद हो गए थे। सिद्धू के पत्नी का नाम सुमी मुर्मू था।

झारखंड में 1857 की क्रांति की शुरुआत कैसे हुई?

Sidhu Kahnu biography in hindi

झारखंड में देखा जाए तो 1857 की क्रांति की शुरुआत बहुत से कारणों के कारण हुआ। जिस पर मैं आपको विस्तार से बताऊंगा आखिर संथाल आंदोलन या संथाल विद्रोह की शुरुआत कैसे हुई? इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। संथाल परगना को पहले “जंगल तराई” के नाम से जाना जाता था। संथाल परगना क्षेत्र को अंग्रेज दामिन ए कोह कहते थे। संथाल आदिवासी लोग संथाल परगना क्षेत्र में 1790 ईसवी से 1810 ईसवी के बीच बसे। सिद्धू–कान्हू ने जुलाई 1855 में संथाल परगना में आंदोलन का बिगुल फूंका था, जब इन्होने देखा की ब्रिटिश सरकार जमींदारों और महाजनों का पक्ष ले रहा है। इनसे ये सब देखा नही जा रहा जिसके कारण सिद्धू–कान्हू ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया।

संथालों पर अंग्रेजों का अत्याचार

दिन पर दिन अंग्रेज आदिवासियों पर शोषण का दायरा बढ़ाता ही जा रहा था। जिसकी वजह से आदिवासियों में अंग्रेज के विरुद्ध बड़ा क्रोध उत्पन्न हो रहा था। लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि उनके पास कुछ ऐसा हथियार नहीं था उनका कोई संगठन नहीं था। कोई साथ देने वाला नहीं था ऐसे और भी बहुत से कारण थे। लेकिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई इस चीज को अच्छे से समझ रहा था कि अंग्रेज हम लोगों पर अत्याचार कर रहा है। तो सिद्धू ने अपने समुदाय में इस चीज को बताया। आदिवासियों को भी समझाया कि वह अंग्रेजों के विरुद्ध लड़े। उनका कोई भी काम ना करें उनका कोई भी किसी भी चीज का पालन ना करें। वह हमारे ऊपर जबरदस्ती का शोषण कर रहे हैं। उनका अधिकार है ही नहीं हमें उन से लड़ना होगा और अंग्रेजों के यहां से भगाना होगा।

आवाज भी उठाई लेकिन उस वक्त उन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आदिवासियों को लगा की हम लोग अंग्रेजों का कुछ नहीं कर सकते जिसकी वजह से उन्होंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन सिद्धू हार नहीं माना, सिद्धू कान्हू यह चीजें बचपन से ही देखते आ रहे थे कि उनके समुदाय पर अंग्रेज कैसे अत्याचार कर रहे थे। आखिर किसी ना किसी को तो आवाज उठाने ही पड़ेगी आज नहीं तो कल। उसके बाद सिद्धू अपने भाइयों को समझाया अपने परिवार को समझाया क्या सही क्या गलत है वह बतलाया। और अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने की तैयारी करते हैं। अंग्रेज आदिवासी महिलाओं का बलात्कार करने लगे। ये सब देख सिद्धू से रहा नहीं गया और अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठाई। और इस तरह सिद्धू कान्हू खुद दोनों भाई अंग्रेजों के विरुद्ध खड़ा हो जाते हैं।

एक संगठन बनाते हैं उसके बाद फिर लोगों को जागरूक करते हैं। अपने पक्ष में लेते हैं अंग्रेजों के विरुद्ध उन्हें उग्र करते हैं और यह लाजमी था और यह सही भी था। अंग्रेजों के बढ़ते अत्याचार और शोषण से परेशान थे संथाल परगना के लोग। तथा इसी समय लार्ड कार्नवालिस द्वारा अस्थाई बंदोबस्त क्षेत्र में लागू किए जाने के कारण एक नया जमींदार वर्ग खड़ा हो गया जिससे आदिवासियों में अत्याचार और भी बढ़ गया। मालगुजारी में थोड़ी सी भी अनियमितता होने पर जमीन नीलाम कर दिया जाता था। इन्हीं सब कारणों से परेशन होकर सिद्धू कान्हु ने अंग्रेज एवं साहूकारों के विरुद्ध 1855 – 56 में विद्रोह की शुरुआत कर दी जिसे संथाल विद्रोह या हुल आंदोलन भी कहा गया।

संथाल युद्ध से पहले का महासभा का आयोजन, संथाल परगना का इतिहास

सिद्धू और उसके भाई भैरव संथाल के लोगो को इकठ्ठा करने का प्लान करते है। अतार्थ शाल के पत्तों की टहनी भेज कर घर-घर संदेश देना शुरू किया कि अब अबुआ राज यानि हमारा शासन स्थापित करने का समय आ गया है। 30 जून सन् 1855 ईस्वी में पूर्णिमा के अर्धरात्रि के समय भोगनाडीह में लगभग 400 गांवों से 20,000 (अनुमानित 50,000 लोग) संथालों की भीड़ इकट्ठा होती है। इसमें क्रांतिकारी सिद्धू ने बड़े जोश के साथ शेर की तरह गरजते हुए कहा कब तक हम लोग अंग्रेजों की गुलामी करते रहेंगे। अंग्रेज हमारे बहु– बेटियों को कठपुतली समझते रहेगें। जब मन करता है उन उठाकर ले जाते हैं उनका बलात्कार करता है। और जब हम उनके खिलाफ केस मुकदमा करने जाते हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

गर वहीं कोई आदिवासी उनके घर के बहु–बेटियों का बलात्कार कर दे तो उनका हर्ष क्या होगा पता ही है। तो फिर हमारी बहु–बेटियों का कोई इज्जत नही है क्या? आखिर कब तक हम लोग ये सब देखते रहेंगे। “करो या मरो अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो” संथाल परगना से हमलोगो को दिकू को यानी जागीरदार जमींदार और अंग्रेजों को यहां से भगाना होगा। इस ऐतिहासिक आदिवासी महासभा को ही संथाल विद्रोह या हुल विद्रोह के नाम से जाना जाता है। तो इस युद्ध को नेतृत्व करने वाला भी चाहिए था तो कौन करेगा, यहीं पर संथालों ने सिद्धू को ही राजा, कान्हु को मंत्री, चांद को प्रशासक और भैरव को सेनापति बना दिया।

सिद्धू–कान्हू महासभा के बाद क्या कहते हैं

  • अब कोई भी जमींदारों और अंग्रेजों को किसी भी तरह का लगन नहीं देगा।
  • कोई भी आदिवासी ब्रिटिश सरकार के आदेशों का पालन नहीं करेगा।
  • कोई आदिवासी अब ब्रिटिश और जमींदार के यहाँ काम करने नहीं जाएगा।
  • अब अंग्रेज सरकार और जमींदार के शोषण करने पर हम मिलकर उनका बहिष्कार करेंगे और गर नहीं माने तो हम उनको मार देंगे।
  • तीर धनुष फरसा कटार जैसे हथियार अपने पास रखो मरानगबुरु को अब हम इन अंग्रेजों कि बाली चढ़ाएंगे।

इसी घोषणा के साथ संतझल विद्रोह का आगाज हो जाता है। जैसे ही ये महासभा खतम होती है उसके कुछ दिन बाद ही रेल निर्माण करने वाले अंग्रेज ठेकेदार 3 आदिवासी महिलाओ को बलात्कार करने के मकसद से बंदी बना लेते हैं। अंग्रेज ठेकेदारों का ये गंदी सोच ने संथाल विद्रोह में घी डालने का काम किया। इससे संथाल के क्रांतिकारी आग बबूला हो जाते है बहुत ज्यादा गुस्सा फुट पड़ता है अंग्रेजों के खिलाफ अब तो बवाल होना तय था। कान्हू तो गुस्सैल मिजाज के थे ही अब उनके पास कारण और मौका दोनों था। अपने साथियों के साथ मिलकर कान्हू उन कई अंग्रेज ठेकेदारों को जान से मार देते हैं। अब जहाँ भी जरा सा मौका मिलता संथाल विद्रोह के लोग अंग्रेज को मारने से पीछे नहीं हटते थे, सीधे मार देते थे।

अंग्रेज संथालों से क्यों डर गए

अंग्रेज अफसर इतने डर गए थे इतना खौफ हो गया था संथाल विद्रोहियों से उनलोगों ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी। सिद्धू ने महासभा के दौरान कही थी कि अब अंग्रेजों और ठेकेदारों के यहाँ कोई काम करने नहीं जाएगा। और एक दिन ऐसा आता है की कोई आदिवासी अंग्रेज ठेकेदारों के यहाँ काम करने नहीं जाता है। वो दिन था 7 जुलाई 1855.अंग्रेज इससे बहुत तिलबिला उठते हैं। और कहते हैं कि काम करने के लिए एक आदिवासी तक नहीं आया। उसके बाद अंग्रेज काम करवाने के लिए आदिवासी के घर तक पहुँच जाते हैं। और जोर जबरदस्ती आदिवासी को काम पर ले जाने की कोशिश करता है लेकिन बीच मे सिद्धू आ जाते हैं। सिद्धू बस एक इशारा करते हैं उसके बाद दिगही के दरोगा और अंग्रेज सिपाही को संथाल विद्रोही वहीं पर मौत की नींद सुला देते हैं।

और दूसरी तरफ कान्हू भी कुरुघूरिया थाने के दरोगा को मार देते हैं। सिद्धू कान्हू के नेतृत्व में सैकड़ों अंग्रेज अफसर को मार दिया गया। अंग्रेज अफसर और जमींदार इतने डर गए कि अब उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया थ और अपने घर के बाहर सैकड़ों पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए।

संथालों ने जब अंग्रेजों पर धावा बोला

करीब 20,000 संथालों ने अंबर परगना जहां पर अंग्रेज और साहूकार लोग ही रहते थे। वहां के राज महल पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया तथा आसपास के जितने भी गांव थे जहां पर सिर्फ अंग्रेज और साहूकार रहते थे वहां पर संथालो ने आग लगा दी। संथाल अपने तीर कमान, भाला आदि शस्त्रों से अंग्रेजों पर टूट पड़े, अंग्रेजों के पास गोला बारूद से परिपूर्ण साथ में अनेकों अस्त्र-शस्त्र होने के बावजूद वे संथालो के आगे टिक नहीं पा रहे थे। संथालो के भय से ही अंग्रेजों ने पाकुड़ में मार्टिलों टावर को बनवाया था। उस वक्त भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी था। अंग्रेजों ने सिद्धू कान्हू को पकड़ने के लिए बहुत ही सख्त कदम उठाया। जब अंग्रेजो का लगा कि दोनो भाई भोगनाडीह के अपने घर में तो उस क्रम में भोगनाडीह में छापेमारी कर उस घर में आग लगा दी।

उस घर में सिद्धू कान्हु तो नही थे लेकिन अफसोस उस घर में उनके पिता चुन्नी मांझी की मृत्यु हो गई। अंग्रेजों के साथ बरहात जगह पर लड़ाई हुई जिसमें चांद मुर्मू और भैरव मुर्मू शहीद हो गए। अंग्रेजी सरकार के पास बंदूक, बारूद जैसे आधुनिक हथियारों होने के बावजूद भी सिद्धू कान्हु को पकड़ नही पा रहे थे।

संथाल विद्रोहियों के डर से अंग्रेज छिप गए

संथाल विद्रोही के भय से ही अंग्रेजों ने पाकुड़ में मार्टिलों टावर को बनवाया और उसमे जाकर छिप जाते थे। और साथ में जमींदार और ठेकदारों को भी छिपाते थे। मार्टिलों टावर के गुंबद आकार का था ये गुंबद आज भी है और इनको अच्छे से मरम्मत भी किया जा चुका है। तो इसमे छोटे छोटे खिड़कियां है जिसको बंद भी किया जा सकता है। जब संथाल विद्रोही इस मार्टिलों टावर गुंबद के पास आते थे तो अंग्रेज छोटे छोटे खिड़कियों से गोलियां चलाते थे और फिर खिड़कियां बंद कर लेते थे। हूल यात्रा शुरू हुआ जो कलकता की ओर जा रही थी और साथ में गांवों को लूटा जा रहा था। जलाया जा रहा था और लोग मारे जा रहे थे। करीब 20,000 संथाल युवाओ ने अंबर परगना के राजभवन पर हमला कर दिया। और 2 जुलाई 1855 को उसे अपने कब्जे में ले लिया।

फुदनीपुर, कदमसर और प्यालापूर के अंग्रेजों को मार गिराया। निलहा साहबों कि विशाल कोठियों पर कब्जा करते जा रहे थे। 7 जुलाई 1855 को दिगही थाना के दरोगा के पिट्टू महेशलाल दत्त कि हत्या कर दी गई। तब तक 19 लोगों को मौत को मौत कि नींद सुला दिया था। सुरक्षा के लिए बनाए गए मार्टिलों टावर से अंधाधुंध गोलीय चलाई जा रही थी। जिससे संथाल विद्रोहियों को बहुत नुकसान हुआ। फिर भी बंदूक का मुकाबला संथाल के लोगों ने तीर-धनुष, भाला आदि से किया। संथालों ने वीरभूमि क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और वहाँ से अंग्रेजों को मार भगाया, विरपाइती में अंग्रेज सैनिकों की हार हुई। रघुनाथपुर और संग्रामपुर कि लड़ाई में संथाल कि सबसे बड़ी जीत हुई। इस इस लड़ाई में एक युरोपियन सेनानायक, कुछ स्वदेशी अफसर और करीब 25 सिपाहियों की मौत हुई थी।

इसके बाद से अंग्रेज अफसर बौखला गए थे, भागलपुर कमिश्नरी के सभी जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया। विद्रोहियों की गिरफ़्तारी के लिए अंग्रेजों ने इनाम रख दिया, उनसे मुकाबला करने के लिए जबरदस्त तैयारी की।

बडहैत की लड़ाई

इस लड़ाई में चाँद और भैरव कमजोर पड़ रहे थे और अंग्रेज की गोलियों से मारे गए। सिद्धू कान्हू के कुछ साथी इनाम के लालच मे आकर अंग्रेजों से मिल गए। और उनकी मदद से कान्हू को उपरबंदा गाँव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बड़हैत मे 19 अगस्त को 1855 को सिद्धू को भी गिरफ़ में ले लिया गया। मेहर शकवार्ग ने उसे बंदी बनाकर भागलपुर के जेल में ले जाकर बंद कर दिया। दोनों भाइयों को खुलेआम फांसी पर चढ़ा दिया, सिद्धू को बड़हैत में पंचकठिया नामक जगह पर फांसी दे दी गई। उस स्थल को शहीद स्थल भी कहा जाता है। और सिद्धू के भाई कान्हू को उसी के गाँव भोगनाडीह में फांसी दे दी। दोनों भाइयों के मौत के बाद मानो अब संथाल विद्रोह खतम हो चुका था।

30 नवंबर 1856 को कानूनन रूप से संथाल परगना को जिला घोषित किया और इसके प्रथम जिलाधीश के एशली इडेन को बनाया गया। पूरे देश से अलग कानून से संथाल परगना का शासन शुरू हुआ। संथाल हूल का तो अंत ही चुका था, लेकिन 2 साल बाद ही 1857 में होने वाले सिपाही विद्रोह, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की पीठिका तैयार की गई। आज भी इन चारों भाइयों पर पूरे संथाल परगना और झारखंड को गर्व है। और संथाली गीतों में आज भी सिद्धू कान्हू को याद किया जाता है, सिद्धू कान्हू और उनके भाई के शहीद हो जाने के उपरांत पूरे झारखंड में शहीदों कि जयंती संथाल हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण संथाल विद्रोह काल के दौरान सिद्धू की पत्नी सुमी की भूमिका बहुत ही सराहनीय थी।

सिद्धू कान्हु द्वारा किया गया विद्रोह संथाल विद्रोह के नाम से जाना जाता है। आज भी 1855 – 56 के शहीदों की जयंती के रूप में 30 जून को संथाल हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 30 नवंबर 1856 को संथाल परगना जिला की स्थापना की गई। और इस जिला का प्रथम जिला अध्यक्ष एशली इडेन को बनाया गया था।

सिद्धू कान्हू कितने भाई थे?

सिद्धू कान्हू कुल चार भाई थे जिनका नाम सिद्धू, कान्हू, चांद एवं भैरव।

सिद्धू मुर्मू का जन्म कब हुआ?

सन् 1815 ईस्वी में

हूल के नायक सिद्धू को फांसी कब दी गई?

9 अगस्त को 1855

सिद्धू कान्हू कौन है?

झारखंड के महान संथाल विद्रोह के स्वतंत्रता सेनानी

सिद्धू कान्हू की मौत कैसे हुई?

सिद्धू को अंग्रेजों ने फांसी दे दी और कान्हू को एक मुठभेड़ में अंग्रेजों ने मार दिया

संथाल विद्रोह कब शुरु हुआ था?

1855-1856 ईस्वी में

सिद्धू कान्हू किस विद्रोह के नेता थे?

झारखंड मे हुए 1857 के संथाल विद्रोह के

सिद्धू कान्हू का पिता का क्या नाम है?

चुन्नी मांझी

सिद्धू कान्हू चांद भैरव का जन्म कहां हुआ?

संथाल परगना प्रमंडल के साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह नामक गांव में

सिद्धू कान्हू की मृत्यु कब हुई?

1855

चांद भैरव कौन थे?

चाँद भैरव सिद्धू कान्हू के छोटे भाई थे

संथाल विद्रोह के जनक कौन थे?

संथाल विद्रोह के जनक सिद्धू और कान्हू थे।

संथाल विद्रोह का नायक,नेतृत्वकर्ता कौन थे?

सिद्धू और कान्हू

संथाल विद्रोह कब आरंभ हुआ उसके नेता कौन थे

1855-1856 ईस्वी में शुरू हुआ और उसके नेता सिद्धू–कान्हू थे

संथाल विद्रोह कहाँ हुआ था

झारखंड में

मार्टिलों टावर कहाँ हैं?

पाकुड़ में

0 0 votes
Article Rating
0 0 votes
Article Rating

Leave a Reply

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x