धनबाद विधायक राज सिन्हा का जीवनी | Raj Sinha Biography in hindi

राज सिन्हा का जीवन परिचय : Mla Raj Sinha of dhanbad 2021

आज हम जानेंगे धनबाद विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha) जी के बारे आखिर राज सिन्हा जी राजनीति में कैसे आए धनबाद के विधायक कैसे बने? बहुत से लोगों को राज सिन्हा जी के बारे में पता नहीं है कि राज सिन्हा जी कौन है कहाँ रहते हैं? कहाँ के रहने वाले है और कहाँ इनका जन्म हुआ? आज इसी सब चीजों के बारे में अच्छे से जानने कि कोशिश करेंगे। आज कि तारीख में राज सिन्हा जी धनबाद के विधायक है और ये भारतीय जनता पार्टी (bjp – बीजेपी) से है। इनका जन्म धनबाद में नहीं हुआ है ये बक्सर के रहने वाले है।

धनबाद विधायक राज सिन्हा का जीवनी | Raj Sinha Biography in hindi

विधायक राज सिन्हा का जन्म, परिवार, शिक्षा

Advertisement

धनबाद विधायक राज सिन्हा जी का जन्म सन्न 1963 के आसपास बक्सर में हुआ है, विधायक राज सिन्हा जी ने 10वीं तक कि पढ़ाई बक्सर में ही कि उसके बाद बेगूसराय में पढे और उसके बाद दरभंगा में भी पढे। उसके बस पटना यूनिवर्सिटी से राज सिन्हा जी ने MA कि पढ़ाई पूरी की, राज सिन्हा जी के पिताजी का नाम प्रधान सिद्धनाथ प्रसाद है। बचपन में राज सिन्हा जी बाकी बच्चों कि ही तरह थे ये भी अपने पिताजी के पैर दबाया करते थे। राज सिन्हा जी अटल जी को काफी पसंद करते थे क्योंकि वे बहुत अच्छे भाषण दिया करते थे।

जब कभी भी उनके क्षेत्र में कहीं भी अटल बिहारी वाजपेयी जी आते थे तो राज सिन्हा जी पैदल ही उनके भाषण को सुनने के लिए कई किलोमीटेर पैदल ही चले जाते थे। राज सिन्हा जी ने उस वक्त बैंक वैगरह का भी परीक्षा दिया था, लेकिन चयन नहीं पाया था शायद क्योंकि किस्मत कुछ और लिखा था शायद जिस वजह से आज धनबाद के लोगों के पसंद के नेता है।राज सिन्हा जी को घर में सभी लोग हमेशा इनके साथ खड़े रहते है, इनके घर में इनके भाई है बहन है भाभी भी है।

विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha)का दिनचर्या

धनबाद विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha) जी का का दिनचर्या कैसे गुजरता है? तो राज सिन्हा जी जब सुबह उठते है तो सबसे पहले जो सब करते हैं वो करते हैं। उसके बाद चाय पीते हुए अखबार पढ़ना, अखबार पढ़ने के बाद राज सिन्हा जी स्नान करते हैं उसके बाद पूजा पाठ करते हैं। और उसके बाद जाकर ऑफिस के लिए निकलते रवाना होते हैं, और उसके बाद सारे offcial काम करते हैं।

थोड़ी बहुत गर खाली वक्त रहा तो वक्त व्यतीत करने के लिए यूट्यूब देख लिया करते हैं और थोड़ा बहुत अपना सोशल नेटवर्किंग चला लिया करते हैं। राज सिन्हा जी को भारतीय शास्त्रीय संगीत ज्यादा पसंद है, और पुराने गायक कि बात करे तो किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश के गाने अधिक पसंद है। नए गाने ज्यादा पसंद नहीं करते है न के बराबर, जब इनकी उम्र काफी कम थी यानि स्कूल कॉलेज कि थी तब राज सिन्हा जी को घर से बहुत कम ही आज्ञा होती थी बाहर घूमने कि शायद ही एक दो बार घर से राज सिन्हा जी को घूमने और फिल्म देखने कि आज्ञा मिली रही होगी।

राज सिन्हा जो को अमिताभ बच्चन कि फिल्मे देखना ज्यादा पसंद थी, ये उनका बहुत बड़ा प्रशंसक है, और अभिनेत्रियों में राज सिन्हा जी रेखा को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

विधायक राज सिन्हा जी का राजनीतिक सफर

राज सिन्हा जी ने कभी भी चुनाव में आना नहीं चाहा बस ये एक संयोग था और बस कुछ नहीं, इनके पिताजी भले कांग्रेस के एक कार्यकर्ता थे वो भी सिर्फ वोट के समय बूथ पर बैठते थे। चुनाव में राज सिन्हा जी कैसे आए? आइए इसको विस्तार से जानें- दरअसल हुआ यूं कि धनबाद के जाने माने आईपीएस रणधीर प्रसाद वर्मा जी के शहादत के बाद उनकी पत्नी सरिता देवी वर्मा जी चुनाव में खड़ी कर दी गई। तो करीब एक महिना के लिए राज सिन्हा जी ने शहिद रणधीर प्रसाद वर्मा जी कि पत्नी सरिता वर्मा जी के साथ रही क्योंकि वे रीलेशन में हैं, इसलिए चुनाव में उनकी मदद की।

उस दौरान राज सिन्हा जी को भी राजनीति में लोग काफी पसंद करने लगे थे और उसके बाद ये भी राजनीतिक में आ गए। राज सिन्हा जी सबसे कीमती चीज इनका परिवार और जनता को मानती है। शुरू से राज सिन्हा जो को अच्छा पहनना और खाना पसंद है। आज भी राज सिन्हा जी समानय तरीके से रहना चाहते हैं ज्यादा दिखावा नहीं करते हैं।

जाने कैसे झरिया के एक टायर विक्रेता रंजीत साव को गोली मारकर हत्या कर दी गई

5 1 vote
Article Rating
5 1 vote
Article Rating

Leave a Reply

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Sudipto Chakraborty
1 year ago

Awesome

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
%d bloggers like this: