Raj Sinha Biography hindi | धनबाद विधायक राज सिन्हा का जीवनी

राज सिन्हा का जीवन परिचय : Mla Raj Sinha of dhanbad 2021,2024

आज हम जानेंगे धनबाद विधायक राज सिन्हा जी के बारे मे, आखिर राज सिन्हा जी राजनीति में कैसे आए। धनबाद के विधायक कैसे बने? बहुत से लोगों को राज सिन्हा जी के बारे में पता नहीं है कि राज सिन्हा जी कौन है कहाँ रहते हैं? कहाँ के रहने वाले है? और कहाँ इनका जन्म हुआ? आज इसी सब चीजों के बारे में अच्छे से जानने कि कोशिश करेंगे। आज कि तारीख में राज सिन्हा जी धनबाद के विधायक है और ये भारतीय जनता पार्टी (bjp – बीजेपी) से है। इनका जन्म धनबाद में नहीं हुआ है ये बक्सर के रहने वाले है।

Raj Sinha Biography in hindi

विधायक राज सिन्हा का जन्म, परिवार, शिक्षा (Birth Family & Eductaion)

धनबाद विधायक राज सिन्हा जी का जन्म सन् 1963 के आसपास बक्सर में हुआ है। विधायक राज सिन्हा जी ने 10वीं तक कि पढ़ाई बक्सर में ही की। उसके बाद बेगूसराय में पढे और उसके बाद दरभंगा में भी पढे। उसके बस पटना यूनिवर्सिटी से राज सिन्हा जी ने MA कि पढ़ाई पूरी की। राज सिन्हा जी के पिताजी का नाम प्रधान सिद्धनाथ प्रसाद है। बचपन में राज सिन्हा जी बाकी बच्चों कि ही तरह थे। ये भी अपने पिताजी के पैर दबाया करते थे, राज सिन्हा जी अटल जी को काफी पसंद करते थे।

क्योंकि वे बहुत अच्छे भाषण दिया करते थे। जब कभी भी उनके क्षेत्र में कहीं भी अटल बिहारी वाजपेयी जी आते थे। तो राज सिन्हा जी पैदल ही उनके भाषण को सुनने के लिए कई किलोमीटेर पैदल ही चले जाते थे। राज सिन्हा जी ने उस वक्त बैंक वैगरह का भी परीक्षा दिया था। लेकिन चयन नहीं हो पाया था शायद किस्मत मे कुछ और ही लिखा था। राज सिन्हा जी को घर में सभी लोग हमेशा इनके साथ खड़े रहते है, इनके घर में इनके भाई है बहन है भाभी भी है।

विधायक राज सिन्हा का दिनचर्या

धनबाद विधायक राज सिन्हा जी का दिनचर्या कैसे गुजरता है? तो राज सिन्हा जी जब सुबह उठते है तो सबसे पहले जो सब करते हैं, वो करते हैं। उसके बाद चाय पीते हुए अखबार पढ़ते हैं, अखबार पढ़ने के बाद राज सिन्हा जी स्नान करते हैं। उसके बाद पूजा पाठ करते हैं, और उसके बाद जाकर ऑफिस के लिए रवाना होते हैं। और उसके बाद सारे offcial काम करते हैं। थोड़ी बहुत गर खाली वक्त रहा तो वक्त व्यतीत करने के लिए यूट्यूब देख लिया करते हैं। और थोड़ा बहुत अपना सोशल नेटवर्किंग चला लिया करते हैं।

राज सिन्हा जी को भारतीय शास्त्रीय संगीत ज्यादा पसंद है। और पुराने गायक कि बात करे तो किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश के गाने अधिक पसंद है। नए गाने ज्यादा पसंद नहीं करते है न के बराबर। जब इनकी उम्र काफी कम थी यानि स्कूल कॉलेज कि थी। तब राज सिन्हा जी को घर से बहुत कम ही आज्ञा मिलती थी। घर से बाहर घूमने के लिए शायद ही एक दो बार ही राज सिन्हा जी को आजादी मिलती थी। राज सिन्हा जो को अमिताभ बच्चन कि फिल्मे देखना कभी ज्यादा पसंद है। ये उनका बहुत बड़ा प्रशंसक है, और अभिनेत्रियों में राज सिन्हा जी रेखा को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

विधायक राज सिन्हा जी का राजनीतिक सफर

राज सिन्हा ने कभी भी चुनाव में आना नहीं चाहा बस ये एक संयोग था। और बस कुछ नहीं, इनके पिताजी भले कांग्रेस के एक कार्यकर्ता थे। वो भी सिर्फ वोट के समय बूथ पर बैठते थे। चुनाव में राज सिन्हा जी कैसे आए? आइए इसको विस्तार से जानें- दरअसल हुआ यूं कि धनबाद के जाने माने आईपीएस रणधीर प्रसाद वर्मा जी के शहादत के बाद उनकी पत्नी सरिता देवी वर्मा जी चुनाव में खड़ी हुई थी। तो करीब एक महिना के लिए राज सिन्हा जी ने शहिद रणधीर प्रसाद वर्मा जी कि पत्नी सरिता वर्मा जी के साथ रहे। हो सकता है उनके पति के साथ दोस्ती रही होगी, इसलिए चुनाव में उनकी मदद की।

उस दौरान राज सिन्हा जी को भी राजनीति में लोग काफी पसंद करने लगे थे। और उसके बाद ये भी राजनीतिक में आ गए। राज सिन्हा जी सबसे कीमती चीज अपने परिवार और जनता को मानती है। शुरू से राज सिन्हा जो को अच्छा पहनना और खाना पसंद है। आज भी राज सिन्हा जी सामान्य तरीके से रहना पसंद हैं ज्यादा दिखावा नहीं करते हैं।

बात करे 2024 के विधानसभा चुनाव की तो धनबाद से कुल 40 प्रत्याशी इस चुनाव के मैदान खड़े हुए थे।

2024 धनबाद विधानसभा चुनाव परिणाम : 2024 Dhanbad Assembly Election Result

धनबाद प्रत्याशीप्राप्त वोटवोट प्रतिशत
1. राज सिन्हा (BJP) (Won)1,36,336 (+48,741)53.9%
2. अजय कुमार दुबे (INC)87,595 (-48,741)34.63%
3. सपन कुमार मोदक (JLKM)16,6646.59%

EVM मशीन के द्वारा राज सिंह को 134722 वोट प्राप्त हुए और Postal के माध्यम से 1614 वोट मिले कुल 1,36,336 वोट मिले। वाहीन पर अजय कुमार दुबे को EVM  मशीन के द्वारा 86526 वोट मिले, और Postal के माध्यम से 1069 वोट मिले कुल 87595 वोट मिले।

Dipu Sahani

I live in Jharia area of ​​Dhanbad, I have studied till Intermediate only after that due to bad financial condition of home I started working, and today I work and write post together in free time............