मीनाक्षी शेषाद्री का जीवन परिचय – Meenakshi Seshadri biography in hindi
अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) को भला आज कौन नहीं जानता, खासकर भारत में रहने वाले लोग। शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो मीनाक्षी शेषाद्री जी को नहीं जानता होगा। खासकर झारखंड के लोगों को इनके बारे में तो अच्छे से पता होना ही चाहिए और धनबाद सिन्दरी वालों को तो और करीब से पता होगा और होना भी चाहिए। लेकिन आज भी झारखंड और धनबाद के बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें आज भी पता नहीं है कि अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री झारखण्ड के धनबाद जिले के सिन्दरी की रहने वाली है। बहुत से लोगों ने तो इनकी बहुत सी फ़िल्में देखी ही होंगी, मीनाक्षी जी को जो पहली फिल्म मिली थी। वो थी पेंटर बाबु जो 1983 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म को बहुत ही कम लोगों ने देखी होगी क्योंकि ये फिल्म ज्यादा नहीं चली थी।

लेकिन उसके बाद मीनाक्षी शेषाद्री की 1983 में ही जैकी श्राफ के साथ हिरो फ़िल्म में नजर आई। जो सिनेमाघरों में खूब चली सुपर हिट रही यहीं से इनको एक पहचान मिली। लेकिन फ़िल्मों में आने से पहले मीनाक्षी शेषाद्री क्या करती थी किसी को पता है क्या?
Meenakshii Seshadri Real name | शशिकला |
Meenakshi Seshadri Birthday | 16 नवंबर सन्न 1963 |
Meenakshi Seshadri Birthplace | सिंदरी, धनबाद (झारखण्ड) |
मीनाक्षी शेषाद्री का पैतृक घर | तमिलनाडु |
Meenakshi Seshadri occupation | अभिनेत्री, मॉडल, Dancer |
Meenakshi Seshadri Father’s name | |
Meenakshi Seshadri Mother’s name | सुंदरी शेषाद्री |
Meenakshi Seshadri Mother | गृहणी, क्लासिकल डांसर |
Meenakshi Seshadri Sister’s | 1 – निम्मी |
Meenakshi Seshadri Brother’s name | शेखर शेषाद्री (Psychiatrist) |
Meenakshi Seshadri occupation | Sindri Plant Worker |
Meenakshi Seshadri Husband’s Name | हरीश मैसूर |
Meenakshi Seshadri Current Add | अमेरिका के टेक्सास शहर में |
Meenakshi Sheshadri Childrens | 2- बेटा – जोश, बेटी – केंद्रा मौसूर |
Meenakshi Sheshadri Husband occupation | बैंकर इन्वेस्टर |
मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म, परिवार वा शिक्षा
मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म 16 नवंबर सन्न 1963 को झारखंड के धनबाद जिले के सिंदरी के एक तमिल के ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनके पिता सिंदरी की फर्टिलाइजर कम्पनी में काम करते थे। जन्म के समय इनका नाम शशिकला रखा गया था, बाद में इनका नाम मीनाक्षी शेषाद्री रखा गया। जिसके बारे में आप आगे जानेंगे, सिंदरी में ही इनकी और इनके भाई बहन का पालन पोषण भी हुआ। मीनाक्षी शेषाद्री की माता जी भरतनाट्यम में परांगत थी। यानी उन्हें classical डांस बहुत ही अच्छे से आती थी। तो शशिकला (मीनाक्षी शेषाद्री) और उसकी बहन निम्मी को बचपन से ही उनकी माता जी भरतनाट्यम सिखाती थी। इनकी (Meenakshi Sheshadri) प्राथमिक पढ़ाई लिखाई धनबाद के सिंदरी (Sindri) से ही हुई, पढ़ाई के साथ साथ मीनाक्षी स्कूल के डांस कार्यक्रम और प्रतियोगिता में भी भाग लिया करती थी।

मीनाक्षी शेषाद्री की खूबसूरती देखकर इनकी सहेलियाँ इनको अक्सर कहती थी कि तुमको तो मॉडलिंग मे कोशिश करना चाहिए। लेकिन उस समय मीनाक्षी शेषाद्री उनकी बातों पर ध्यान नहीं देती थी। और उनकी बातों को ऐसे ही मज़ाक में उड़ा दिया करती थी।
मीनाक्षी शेषाद्री जब मिस इंडिया का खिताब जीती
जब मीनाक्षी शेषाद्री ने 12वीं परीक्षा दी उसके बाद ये घर पर छुट्टीयाँ बिता रही थी। तो एक दिन अखबार में ब्यूटी कॉन्टेस्ट का विज्ञापन देखा। ये विज्ञापन देखकर अपनी सहेलियों की बात याद आ गयी, और तुरंत ब्यूटी कॉन्टेस्ट का फॉर्म भरके भेज दिया। और जब प्रतियोगिता हुई तो मीनाक्षी शेषाद्री जी ने वो ब्यूटी प्रतियोगिता जीत लिया। और उसी साल इंटरनेशनल ब्यूटी contest present मे हिस्सा लेने का मौका मिला। लेकीन वो प्रतियोगिता नही जीत पाई, मात्र 17 साल की उम्र में मीनाक्षी शेषाद्री ने 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। उसके बाद तो रातों रात ये प्रसिद्ध हो गई सब इनको जानने लगे। और उसी साल जापान के टोक्यो में हुए मिस इंटरनेशनल ब्यूटी contest मे इंडिया के तरफ से प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिला।
जापान से लौटने के बाद मिला (Meenakshi Seshadri) को modeling करने के बहुत से ऑफर मिले। और बहुत सी फ़िल्मों के लिए भी ऑफर आने लगे थे। जिसमें से मीनाक्षी कुछ sign भी किए, मुंबई में मीनाक्षी शेषाद्री की बहन निमी रहती थी। उसी में मीनाक्षी शेषाद्री भी रहने लगी थी।
जब अभिनेता मनोज कुमार ने मीनाक्षी शेषाद्री को फोन किया, पहली फिल्म कैसे मिली?
एक दिन प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का फोन मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Sheshadri) को आया। और कहा वो एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें एक नई लड़की की तलाश कर रहे है। तो इस सिलसिले में मीनाक्षी मनोज कुमार के ऑफिस मिलने गए। मीनाक्षी को लगा कि मनोज कुमार उनका स्क्रीन टेस्ट लेगा, लेकिन मनोज कुमार ने कहा कि तुम एक बढ़िया अभिनेत्री बनोगी। इसलिए मैं तुम्हारा स्क्रीन टेस्ट नहीं लूंगा, फिल्म sign करने से पहले मीनाक्षी अपने माता पिता से इजाजत लेना चाहते थे। जिसके लिए वो माता पिता से मिलने दिल्ली गए। और सब चीजे जाकर बताई तो उसके परिवार वाले मान गए और मीनाक्षी को उसके माता पिता ने कहा कि तुम्हें ये फिल्म करनी चाहिए। मीनाक्षी शेषाद्री के परिवार वाले ने जब कहा कि तुम्हें ये फिल्म करनी चाहिए तो मीनाक्षी वापस मुंबई गई और मनोज कुमार द्वारा ऑफर की गई फिल्म sign कर ली।
उस फिल्म का नाम था पेंटर बाबु जो साल 1982 में आयी थी। उसी फिल्म की शूटिंग के दौरान मीनाक्षी शेषाद्री ने सुभाष घई की फिल्म हीरो sign कर ली थी। सुभाष घई ही थे जिन्होंने मीनाक्षी शेषाद्री का नाम शशिकला से मीनाक्षी शेषाद्री रखा। इनकी फिल्म पेंटर बाबु प्रदर्शित हुई लेकिन ये फिल्म नहीं चली, एक दो राज्यों में ही इस फिल्म को पसंद किया गया। उसके बाद इनकी दूसरी फिल्म साल 1983 में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म हीरो आई जो लोगों को काफी पसंद आई। और रातों रात मीनाक्षी आम लड़की से एक सुपर स्टार अभिनेत्री बन गई। मीनाक्षी (Meenakshi Sheshadri) कि दामिनी फिल्म किसने नहीं देखी है इसमे मीनाक्षी ने इतना बेहतरीन अभिनय कि थी लोगों ने बहुत तारीफ की।
मीनाक्षी शेषाद्री का Affair किससे था?
रिपोर्ट की माने और तो मीनाक्षी जी का affair कई अभिनेता, डायरेक्टर और सिंगर के साथ जिक्र हुआ। जिसमें से सिंगर कुमार सानू के साथ एक लंबे समय तक चला जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। मीनाक्षी शेषाद्री और कुमार सानू की मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म जुर्म के सेट पर हुई थी। उस समय कुमार सानू पहले से ही शादीशुदा थे। कुमार सानू और मीनाक्षी की affair की बात जब कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्य को पता चली। तो उसकी पत्नी बहुत गुस्सा हुई और नौबत तो तलाक तक आ गई थी, लेकिन ऐसा होने से बच गया। उस वक़्त कुमार सानू की एक सेक्रेट्री ने इंटरव्यू में कहा था कि उस समय उनकी कई गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। साल 1994 में रीता भट्टाचार्य और कुमार सानू का तलाक हो ही गया था। लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ ठीक ठाक हो गया था।
मीनाक्षी शेषाद्री ने किससे शादी की?
इनकी की लगभग फ़िल्में सुपर हिट हो रही थी और मीनाक्षी उस दौर की एक बड़ी अभिनेत्री बन कर उभरी। लेकिन अचानक से साल 1997 में मीनाक्षी शेषाद्री ने अमेरीका के एक इनवेस्टर बैंकर से शादी कर ली। लोगों को जब पता चला कि मीनाक्षी ने एक अमेरिकी से शादी कर ली तो लोग आश्चर्यचकित हो गए। शादी के बाद मीनाक्षी भारत छोड़ अमेरिका में बस गई, मीनाक्षी शेषाद्री के पति का नाम हरीश मैसूर है। मीनाक्षी अपने परिवार के साथ अमेरिका के टेक्सास के एक शहर में रहते हैं और इनके दो बच्चे भी है। मीनाक्षी की एक बेटी है जिनका नाम केन्द्रा और एक बेटा है कि जिसका नाम जोश है। अमेरीका में ही रहकर मीनाक्षी डांस इंस्टिट्यूट चलाती है। और वहाँ बच्चो को भरतनाट्यम और कूची पूङी, कथक ओडिसी आदि डांस सिखाती है।
राज कुमार संतोषी जो डायरेक्टर और Producer थे मीनाक्षी शेषाद्री को मन ही मन चाहने लगे थे। जिसके कारण मीनाक्षी शेषाद्री को लेकर राज कुमार संतोषी ने कई फ़िल्में बनाई। और एक दिन मीनाक्षी को राज कुमार संतोषी ने अपनी दिल की बात बता दी कि वो शादी करना चाहते हैं लेकिन मीनाक्षी ने शादी से सीधा इंकार कर दिया था। इनके के माता पिता मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले थे काम कि वजह से मीनाक्षी का पूरा परिवार धनबाद के सिंदरी में आकर बस गए। और सिंदरी के ही fertilizer कंपनी में काम करने लगा था।
मीनाक्षी शेषाद्री की कुछ फिल्मे
फिल्म | कास्ट | डायरेक्टर | Producer |
---|---|---|---|
1983 | |||
पेंटर बाबू | राजीव गोस्वामी | अशोक वी. भूषण | मनोज कुमार |
हीरो | जैकी श्राफ | सुभाष घई | सुभाष घई |
1985 | |||
आवारा बाप | राजेश खन्ना | सोहनलाल कनवर | सोहनलाल कनवर |
आंधी तूफान | मिथुन चक्रवर्ती, शत्रुघन सिन्हा | बब्बर सुभाष | पहलाज निहालानी |
बेवफाई | राजेश खन्ना, रजनीकान्त | R.Thyagarajan | C. Dhandayudapani |
पैसा ये पैसा | जैकी श्राफ | ||
मेरी जंग | अनिल कपूर | सुभाष घई | N. N. Sippy Productions |
मेरा जवाब | जैकी श्राफ | ||
मेरा घर मेरे बच्चे | राज बब्बर | ||
महागुरु | रजनीकान्त | S.S. Ravichandran | चंद्रा शेखर |
महा शक्तिमान | राज बब्बर | ||
लवर बॉय | राजीव कपूर | शोमू मुख़र्जी | शोमू मुख़र्जी |
होशियार | जितेंद्र, शत्रुघन सिन्हा, जया पर्दा | K. Raghavendra Rao | G. Hanumantha Rao, Krishna |
1986 | |||
अल्लाह रक्खा | जैकी श्राफ, डिम्पल कपाड़िया | केतन देशाई | केतन देशाई |
दहलीज | जैकी श्राफ, राज बब्बर | रवि चोपड़ा | B. R. Chopra |
दिलवाला | मिथुन चक्रवर्ती | K. Muralimohana Rao | D. Rama, T. Subbarami Reddy |
मैं बलवान | धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती | S. Mukul Anand | प्राणलाल मेहता |
माँ बेटी | शशि कपूर, शर्मिला टैगोर | Kalpataru | शिव कुमार जैन,मोहन जी प्रसाद |
स्वाति | शशि कपूर, शर्मिला टैगोर, माधुरी | Kranthi kumar | L. V. Prasad |
रिकी | कुनाल गोस्वामी | ||
पहुंचे हुए लोग | |||
1987 | |||
इनाम दस हजार | संजय दत्त, Amrish पुरी | ज्योतिन गोयल | ज्योतिन गोयल |
डकैत | सनी देओल | Rahul Rawail | Rahul Theatures International |
परिवार | मिथुन चक्रवर्ती | Shashilal K. Nair | Vidwan K. Nair |
सत्यमेव जयते | विनोद खन्ना | Raj N. Sippy | Romu N. Sippy |
मुकद्दर का फैसला | राज बब्बर | ||
1988 | |||
गंगा जमुना सरस्वती | अमिताभ, मिथुन चक्रवर्ती | मनमोहन देसाई | एस. रामानाथन |
विजय | राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, हेमा, अनिल कपूर | यश चोपड़ा | यश राज फिल्म्स |
Shahenshah | अमिताभ बच्चन | टिन्नु आनंद | बिट्टू आनंद, टिन्नु आनंद, नरेश मल्होत्रा |
इंतेकाम | अनिल कपूर, सनी देओल | राज कुमार कोहली | सुनील दर्शन |
औरत तेरी यही कहानी | राज बब्बर | मोहनजी प्रसाद | एस. जैन, बी. जैसवाल |
मैं तेरे लिए | |||
1989 | |||
घराना | ऋषि कपूर, गोविंदा, जया पर्दा | के. रवि शंकर | के. रवि शंकर, A. Krishnamoorthi |
जोशीले | अनिल कपूर, सनी देओल | Sibte Hassan Rizvi | New World enterprises |
बड़े घर कि बेटी | ऋषि कपूर | Kalpataru | S.K. Jain, B.K. Jain, Mohanji Prasad |
बीस साल बाद | मिथुन चक्रवर्ती, डिम्पल कपाड़िया | राजकुमार कोहली | |
तेरी पायल मेरे गीत | गोविंदा | रहमान नौशाद | प्रेम ललवानी |
तूफान | अमिताभ बच्चन, अमृता सिंह | केतन देशाई | मनमोहन देशाई |
नाचे नागिन गली गली | नीतीश भारद्वाज | मोहनजी प्रसाद | |
महादेव | विनोद खन्ना, राज बब्बर | राज एन. सिप्पी | Allied Pictures |
मोहब्बत का पिगम | राज बब्बर, आदित्य पंचोली | ||
आग से खेलेंगे | अनिल, जितेन्द्र, | भाष्कर शेट्टी | प्रवेश सिप्पी |
सच्चे का बोलबाला | जैकी श्राफ | ||
1990 | |||
आवारगी | अनिल कपूर, गोविंदा | महेश भट्ट | पी. रघुनाथ |
अकायला (Akayla) | अमिताभ, अमृता सिंह, जैकी श्राफशशि कपूर | रमेश सिप्पी | मुशीर रियाज़ |
अम्बा | अनिल कपूर | मोहन कुमार | मोहन कुमार |
घायल | सनी देओल, राज बब्बर | राजकुमार संतोषी | धर्मेन्द्र |
घर हो तो ऐसा | अनील कपूर | Kalpataru | Base Industries Group |
घर परिवार | राजेश खन्ना, ऋषि कपूर, | मोहनजी प्रसाद | बी.के. परिवार |
जुर्म | विनोद खन्ना | महेश भट्ट | मुकेश भट्ट |
शानदार | मिथुन चक्रवर्ती, जुही चावला | विनोद धवन | टी.सी. धवन |
प्यार का कर्ज | मिथुन चक्रवर्ती | ||
1992 | |||
आज का गुंडाराज | चिरंजीवी | Ravi Raja Pinisetty | N. N. Sippy |
Aapadbandhavudu | चिरंजीवी | के. विश्वनाथ | Edida Nageswara Rao |
पुलिस और मुजरिम | राज कुमार, विनोद खन्ना, नगमा | K.C. Bokadia | K.C. Bokadia |
हमला | धमेन्द्र, अनिल | एन. चंद्रा | मदन मोहला |
हमशकल | विनोद खन्ना | ||
1993 | |||
आदमी खिलौना है | जितेंद्र, गोविंदा, रीना रॉय | J. Om Prakash | Padma Rani |
दामिनी | सनी देओल, ऋषि कपूर | राजकुमार संतोषी | Aly Morani, Karim Morani, Bunty Soorma |
क्षत्रिय | सुनील दत्त, धर्मेन्द्र, विनोद खन्ना, सुन्नी देओल, रवीना टंडन, दिव्या भारती, | जे. पी. दत्ता | सुन्दर दास सोंकिया |
बड़ी बहन | राज बब्बर, | कल्पतरु | |
1994 | |||
Duet | प्रभु, प्रकाश राज | के. बालाचंदर | Rajam Balachander, Pushpa Kandaswamy |
1996 | |||
घातक | सनी देओल | राजकुमार संतोषी | राजकुमार संतोषी |
- महात्मा गाँधी का जीवनी
- महान बिरसा मुंडा जी का जीवनी
- सुभाष चंद्र बोस का जीवनी
- शहीद भगत सिंह का जीवनी
- सबसे बड़ा जासूस रवीन्द्र कौशिक की कहानी
- डाकू फूलन देवी जी की जीवनी
- महेंद्र सिंह धोनी जीवनी
- धनबाद IPS रणधीर प्रसाद वर्मा जी
- राज किशोर महतो जी का जीवनी
- झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जीवनी
- बलियापुर डांसर सनातन महतो जीवनी
- मनोज डे का जीवनी | Jharkhand top 1 Youtuber Manoj Dey Biography in hindi, Girlfriend
- राइटर, डायरेक्टर एक्टर जीशान कादरी
- धनबाद Vlogger ज्योति श्री महतो
- ब्लॉगर पवन अग्रवाल जी की जीवनी
- 12th फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का जीवन
- भाविनाबेन पटेल का जीवन परिचय
- टीवी ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का जीवन परिचय
- क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा का जीवनी
- शायर मुनव्वर राणा का जीवन परिचय